फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   11 and a half lakh rupees grabbed by misusing the documents kept on bail

अमानत पर रखे दस्तावेजों का दुरुपयोग कर हड़पे साढ़े 11 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
11 and a half lakh rupees grabbed by misusing the documents kept on bail
साढौरा के मोहल्ला काजियान निवासी युवक ने कमेटी डालने व फाइनेंस का कार्य करने वाले दंपती पर 11 लाख 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। साढौरा थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

काजियान मोहल्ला निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2014 में कस्बे के ही अवनीश व रमा की ओर से चलाई जा रही कमेटी का हिसाब किताब करने के लिए एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। उस समय इन दोनों ने उससे कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवाए थे। उसने कुछ माह बाद पूरी रकम वापस कर दी थी। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक का लोन चुकाने के लिए दोबारा अवनीश से पैसा ब्याज पर लिया। इस रकम को भी उसने चुका दिया था। विकास का आरोप है कि सारी रकम अदा करने के बावजूद अवनीश ने उसकी तरफ रकम बकाया दिखाते हुए रिकवरी के लिए नोटिस दे दिया। अमानत के तौर पर रखे कोरे कागजात के साथ गड़बड़ी की। अवनीश व उसकी पत्नी उससे 11 लाख 50 हजार रुपये ले चुके हैं। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साढौरा थाना पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed