{"_id":"66415376a345fda2ca07fce4","slug":"10th-class-result-was-excellent-9589-percent-passed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-118864-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शानदार रहा 10वीं का परिणाम, 95.89 फीसदी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शानदार रहा 10वीं का परिणाम, 95.89 फीसदी पास
Mon, 13 May 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रविवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। प्रदेश का परीक्षा परिणाम जहां 95.22 प्रतिशत रहा। वहीं जिले का परिणाम 95.89 प्रतिशत रहा। बेहद शानदार परिणाम आने पर विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों का उत्साह दोगुणा हो गया। परिणाम देखकर सभी खुशी से झूम उठे।
जिले के परिणाम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 400 से भी कम है। वहीं परीक्षा साढ़े 11 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी थी। इस दौरान कई विद्यार्थियों के परिणाम में देरी है। इस साल जिले से कुल 11553 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 11078 ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
इस दौरान 373 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे और 102 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट व परिणाम में देरी है। परिणाम आने पर विद्यार्थी स्कूलों में मिठाई लेकर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी मनाई। वहीं स्कूलों में विद्यार्थी अध्यापकों से सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई संबंधी जानकारी भी लेते नजर आए।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों से करीब साढ़े छह हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शानदार परिणाम आने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी बेहद उत्साहित है। जिले का परिणाम देखकर जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अध्यापकों को बधाई दी। वहीं विद्यार्थियों व अभिभावकों को भी बधाई दी। डीईओ ने कहा कि विद्यार्थियों व अध्यापकों की कड़ी मेहनत का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल में सम्मानित किया जाएगा।