{"_id":"667a0d90f7551075a2008354","slug":"104-complaints-were-resolved-in-the-samadhan-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-120959-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में 104 शिकायतें निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में 104 शिकायतें निपटीं
Tue, 25 Jun 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को लघु सचिवालय में प्रशासन की ओर से समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में सुबह ही लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने लगे थे। इस दौरान टोकन नंबर देकर बारी अनुसार लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में 104 लोगों ने परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड सहित अन्य शिकायतें रखीं। सभी का मौके पर समाधान करवाया गया।
अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जबकि बड़ी व जटिल समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। शिविर में लोग प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, राशन वितरण, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे।
इस दौरान एसडीएम जगाधरी सोनू राम ने कहा कि शिविर में लोग प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय शहरी निकाय से संबंधित मकान का नक्शा, नो ड्यूज प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड, राशन वितरण, बिजली, पानी, सिंचाई सहित पुलिस संबंधी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। जिनका मौके पर समाधान करवाया जा रहा है। समाधान शिविर का लोगों विशेष लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को शिविर में पहुंचे आजाद नगर निवासी राजेंद्र कुमार, हरियाबांस का अभिषेक आधार कार्ड अपडेट करवाने को लेकर पहुंचे। मौके पर दोनों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। वहीं फर्कपुर निवासी प्रीतम सिंह, सबीलपुर जट्टान निवासी करनैलो देवी, भाटिया नगर निवासी अमरजीत, रतुवाला निवासी सुनहरी देवी व कनालसी निवासी राजेश कुमार के परिवार पहचान पत्र ठीक किए गए।
शिविर में एसपी गंगाराम पूनिया ने पुलिस संबंधित शिकायतें सुनीं। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को समाधान के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता, संयुक्त आयुक्त नीलम मेहरा, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।