Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   100 roadways buses will be operated for the Kapalmochan fair

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में चलाई जाएंगी 100 रोडवेज बसें

Wed, 18 Nov 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
100 roadways buses will be operated for the Kapalmochan fair
जगाधरी स्टैंड में खड़ी ई-बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राज्यस्तरीय कपालमोचन मेले के लिए 20 से 24 नवंबर तक यमुनानगर डिपो रोडवेज विभाग 100 बसें चलाएगा। यह बसें यमुनानगर बस स्टैंड के अलावा रेलवे स्टेशन यमुनानगर व कपालमोचन से आदिबद्री में काठगढ़ तक चलाई जाएंगी।
इनके अलावा पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल व अंबाला से भी कपालमोचन तक बसें चलेंगी। इन तीन जिलों से कपालमोचन के लिए करीब 150 बसे चलाने की योजना है। यमुनानगर में रोडवेज के बेड़े में कुल 140 बसें हैं। इनमें से 100 बसें मेले के लिए चलाई जाएंगी। इस दौरान 80 बसें यमुनानगर डिपो की और 20 बसें इलेक्ट्रिक भी इसके लिए आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, 15 से 20 बसें रेलवे स्टेशन यमुनानगर-जगाधरी से चलाई जाएंगी। चूंकि पंजाब से हजारों श्रद्धालु चंडीगढ़, अंबाला होते हुए यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं। स्टेशन से चलने वाली सारी बसें सीधे कपालमोचन तक जाएंगी। करीब 45 से 50 बसें यमुनानगर बस स्टैंड से मेले में जाएंगी। इसके लिए चार जिलों के करीब 80 निरीक्षकों के साथ जिले के करीब 150 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिबद्री व लोहगढ़ भी जाएंगी बसें
कपालमोचन मेले से आदिबद्री व लोहगढ़ तक भी रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। आदिबद्री में सरस्वती उद्गम स्थल है। इसके अलावा यहां पर श्री केदारनाथ मंदिर, मंदिर श्रीआदिबद्री नारायण, 1800 फीट ऊंची चोटी पर माता मंत्रा देवी मंदिर हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु यहां पर भी मंदिरों के दर्शन करने के लिए जाते हैं। इसके अलावा अब सिखों की राजधानी लोहागढ़ में भी गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु जाएंगे। वहीं, लोहागढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक पर भी श्रद्धालु जाएंगे।
चार चेक पोस्ट भी बनेंगी
रोडवेज की तरफ से चार चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। दो चेक पोस्ट जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर अरनौली व भेड़थल में बनाई जाएंगी। यमुनानगर से मेले में जाने वाली बसों की चेकिंग भेड़थल और मेले से यमुनानगर आने वाली बसों की चेकिंग अरनौली में की जाएगी। इसी तरह कपालमोचन-रणजीतपुरा मार्ग पर मुगलवाली और रामपुर में दो चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। चार जिलों के 80 टिकट निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

कपालमोचन मेले करीब 100 बसें चलाई जा रही हैं। इनमें से 20 बसें रेलवे स्टेशन यमुनानगर से और इतनी ही बसें कपालमोचन से आदिबद्री के लिए चलेंगी। - संजय रावल, महाप्रबंधक रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed