फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 year girl

धमकी दे दस वर्षीय बच्ची का अपहरण करने पहुंचे युवक को लोगों ने धुना

Mon, 05 Aug 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
10 year girl
धमकी देने के बाद दस वर्षीय बच्ची का अपहरण करने पहुंचे युवक की लोगों ने धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची सुबह घर के पास से दुकान से सामान लेने गई थी। तब युवक ने उसे पकड़कर उससे छेड़छाड़ की। बच्ची ने इसका विरोध किया तो उसने बच्ची को धमकी दी कि वह उसे उठाकर ले जाएगा। शाम को युवक बच्ची का अपहरण करने उसकी गली में पहुंच गया। जिस पर लोगों ने युवक को दबोच लिया। युवक की पहचान यमुनानगर बस स्टैंड के पास स्थित जसवंत कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय शिवम के रूप में हुई। पुलिस ने शिवम पर केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 10 वर्षीय बच्ची सुबह दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान वहां एक युवक आ गया और उसने बच्ची का हाथ पकड़ लिया। उसने बच्ची से छेड़छाड़ की और साथ ले जाने का प्रयास किया। व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी ने विरोध किया तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे उठा ले जाने की बात कहने लगा। इस दौरान उसकी बेटी भाग आई और घर पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उसने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उन्हें पूरी जानकारी हुई। पीड़ित पिता ने बताया कि शाम को वही युवक उसकी बेटी के पीछे उनकी गली में आ गया। इस दौरान बच्ची ने उसे पहचान लिया। जिस पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी शिवम पर पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed