फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 lakh rupees and foreign currency recovered from the car

Yamuna Nagar News: कार से मिले 10 लाख रुपये और विदेशी मुद्रा

Tue, 07 Oct 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees and foreign currency recovered from the car
कार से मिली नगदी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैल के पास सोमवार सुबह थाना सदर जगाधरी पुलिस को सफेद रंग की लग्जरी कार में 10.02 लाख रुपये व कुछ विदेशी करेंसी मिली। नकदी चालक के पीछे वाली सीट के नीचे बैग में थी। कार चालक की पहचान यमुनानगर की अशोका कॉलोनी निवासी संजीव के रूप में हुई। पुलिस संजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पूछताछ में संजीव ने बताया कि वह रेडीमेड गारमेंट्स की सप्लाई का काम करता है। वह लुधियाना से होलसेल में कपड़ा लाकर दुकान पर सप्लाई करता है। संजीव ने यह नकदी थोक विक्रेता व दुकानदारों से एकत्रित की गई पेमेंट बताई। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ रपट दर्ज कर नकदी को ट्रेजरी में जमा कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना सदर जगाधरी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अंबाला-जगाधरी रोड से अशोका कॉलोनी का संजीव कुमार काफी मात्रा में नकदी लेकर आ रहा है। इस पर टीम का गठन किया। इस टीम ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे कैल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान अंबाला की ओर से जगाधरी की तरफ एक सफेद रंग की कार आती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार को टीम ने साइड में रोक कर तलाशी ली। इस दौरान कार चालक के पीछे की सीट के नीचे बैग बरामद हुआ, जिसमें काफी मात्रा में नकदी थी। नकदी की गिनती करने पर यह 10 लाख दो हजार 275 रुपये मिले। अधिकांश नोट 500 के हैं। साथ ही कुछ विदेशी करेंसी भी थी। प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कार चालक संजीव से पूछताछ की जा रही है। इसमें जो भी तथ्य सामने आए, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कार से मिली नगदी। संवाद

कार से मिली नगदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed