{"_id":"512ef7a3b7d3adb4d34cc17886884e4a","slug":"would-die-but-will-not-close-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान दे देंगे मगर स्कूल बंद नहीं होने देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान दे देंगे मगर स्कूल बंद नहीं होने देंगे
हिसार/ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू और जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सेठी ने कहा कि किसी भी कीमत पर स्कूल को बंद नहीं होने देंगे।
इसके लिए उन्हें अपनी जान की बाजी ही क्यों न लगानी पड़े। वे कांग्रेस सरकार के विधायकों का घेराव करने से पहले जाट धर्मशाला में स्कूल संचालकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अदालत की आड़ लेकर प्रदेश सरकार स्कूल संचालकों को बर्बाद करने पर तुली है।
उन्होंने कहा कि आंदोलन की शुरुआत हिसार से हो चुकी है, उसके बाद 23 सितंबर को रोहतक में कांग्रेसी विधायकों का घेराव किया जाएगा।
उसके बाद दो जिलों में हर रोज कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रकट किया जाएगा।
हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ द्वारा कांग्रेसी और विपक्ष के नेताओं को सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार उनकी मुख्य मांगों में प्रदेश के 1372 स्कूलों को सत्र के मध्य में बंद न करने जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान करना, नियमावली-2007 का सरलीकरण करना, परमिशन व अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को स्थायी मान्यता प्रदान करना, स्कूली बसों को पूर्णरुप से टैक्स मुक्त करना व वर्ष 2007 में स्कूल संचालकों पर गलत तरीक से दर्ज मामले वापस लेना शामिल है।
प्राइवेट स्कूल संघ प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू, महासचिव मान्यता प्राप्त स्कूल संघ आरएस सिंधू, भिवानी जिला प्रधान ईश्वर मालवाल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महीपाल सिंह रेड्डू, हिसार जिला प्रधान नरेंद्र सेठी, मेनपाल सोनी जिला महासचिव, प्रदेश महासचिव अजीत यादव, शमशेर आदमपुर, बरवाला प्रधान धर्मवीर भ्याण, अग्रोहा ब्लॉक सचिव अश्वनी, उकलाना प्रधान नरेश ऐलावादी, महाबीर रोहिल्ला, हांसी, होशियार सिंह भ्याण, हिसार प्रथम प्रधान राजेश सहरावत व उपप्रधान सुभाष खरड़ सहित भारी संख्या में प्राइवेट स्कूल संचालक व अध्यापक मौजूद थे।