फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Women gives birth child in Hospital's Bathroom

अस्पताल के बाथरूम में डिलीवरी, जांच के आदेश

Thu, 26 Sep 2013 12:51 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Thu, 26 Sep 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women gives birth child in Hospital's Bathroom
अंबाला शहर सिविल अस्पताल की लापरवाही एक बार फिर सामने आ गई। बुधवार को एक गर्भवती महिला की डिलीवरी बाथरूम में हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टरों ने एक घंटे तक तो महिला की सुध नहीं ली। बताया जाता है कि गर्भवती महिला को सरसेहड़ी स्थित स्वास्थ्य केंद्र से शहर सिविल अस्पताल रेफर किया गया था।

जानकारी के अनुसार समालखा निवासी संजू की पत्नी नीलम को डिलीवरी के लिए सरसेहड़ी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए तुरंत शहर सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब वे शहर सिविल अस्पताल करीब दो बजे पहुंच गए।
विज्ञापन


 करीब एक घंटे तक वे अस्पताल में परेशान घूमते रहे, लेकिन डाक्टरों ने उनकी सुध नहीं, जबकि उनको महिला की स्थिति के बारे में बताया गया। इसी दौरान महिला बाथरूम में चली गई, जहां पर उसकी डिलीवरी हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर डाक्टर महिला की सुध लेते, तो यह सब न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों की लापरवाही के कारण ही यह सब कुछ हुआ और जच्चा व बच्चा की जान खतरे में पड़ गई।

सवालों के घेरे में सिविल अस्पताल

डिलीवरी जैसे मामले में सिविल अस्पताल की लापरवाही लगातार सवालों के घेरे में है। कुछ समय के अंतराल पर तीन मामले ऐसे सामने आए हैं, जहां सिविल अस्पताल की लापरवाही दिखाई दे रही है।
- पंजोखरा के पास एंबुलेंस में हुई थी डिलीवरी
- सिविल अस्पताल के बाहर गेट पर दिया था बच्चे को जन्म
- दो बार हो चुकी है बाथरूम में महिला की डिलीवरी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed