फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Woman committed suicide due to harassment of dowry

दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता: अभी शादी को हुए थे 10 महीने, ससुरालजनों की प्रताड़ना से तंग आकर किया सुसाइड

Thu, 14 Aug 2025 05:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 05:48 PM IST
सार

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर एक नवविवाहिता ने सुसाइड कर लिया। अभी महिला की शादी को महज 10 माह हुए थे। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन
Woman committed suicide due to harassment of dowry
रेखा, मृतका - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीवन में एक 27 वर्षीय नवविवाहिता रेखा उर्फ पायल ने बुधवार रात के समय फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका ने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दी है। इस घटना पर नवविवाहिता के मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को  मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। आरोप लगा कहा कि प्रताड़ना से ही बेटी ने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि 10 माह पहले बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को परेशान कर रहे थे। वे बेटी को घरवालों से बात तक नहीं करने देते थे। इस मामले में सीवन थाना की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर पति के साथ ससुराल पक्ष के छह लोगों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

थाना सीवन में दी गई शिकायत में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद खंड के कलसाना गांव निवासी मेघराज सिंह ने बताया कि उनकी 27 वर्षीय बेटी रेखा उर्फ पायल का विवाह सितंबर 2024 में सीवन निवासी प्रदीप के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही रेखा का पति प्रदीप, ससुर पवन उर्फ पप्पू, सास पूनम, जेठ आदित्य, जेठानी भारती और चाचा ससुर कुलदीप उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मेघराज सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को कम दहेज लाने को लेकर ताने मारे जाते थे और बच्चा न होने पर भी मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। कई बार रेखा ने अपने मायके वालों को इस बारे में बताया, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी का घर बचाने के लिए ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद प्रताड़ित करने  का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

मेघराज सिंह ने शिकायत में बताया कि बुधवार रात को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह परिवार वालों के साथ सीवन पहुंचे तो पाया कि रेखा पंखे से चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। पिता का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना और दहेज की मांग से तंग आकर ही रेखा ने यह कदम उठाया। 

थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर प्रदीप, पवन, पूनम, आदित्य, भारती और कुलदीप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक रेखा का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी फिलहाल ससुराल पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Haryana: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने किया सुसाइड, ऑलआउट पीकर दी जान, थाने में केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed