फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Woman commits suicide with four daughters

चार बेटियों के साथ मां ने की खुदकुशी

Thu, 13 Mar 2014 11:28 AM IST
अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 13 Mar 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide with four daughters
बरवाला के ढाणी प्रेम नगर निवासी एक महिला ने घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर अपनी चार नाबालिग बेटियों के साथ जलघर के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला 10 मार्च से अपने घर से लापता थी।
विज्ञापन


पुलिस ने फायरब्रिगेड कर्मियों और गोताखोरों की मदद से पांच घंटे बाद पांचों शवों को टैंक से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर मृतका के पति, देवर, देवरानी, सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन


मृतका के पिता गांव भूना निवासी सोहन लाल ने बताया कि उसकी लड़की सीमा की शादी लगभग 12 वर्ष पहले ढाणी प्रेम नगर निवासी जोगिंद्र के साथ हुई थी। जोगिंद्र और सीमा को चार लड़कियां हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा का पति जोगिंद्र, देवर सुरेश, देवरानी सुनीता, सास कमला और ससुर मदनलाल शारीरिक और मानसिक रूप से उसे बेटे की चाह में तंग किया करते थे। उनसे दहेज की मांग भी की जाती थी।


10 मार्च की रात को सीमा के ससुराल वालों ने सीमा की पिटाई की और उसे उसकी बेटियों सहित घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।

सीमा के पिता ने बताया कि सीमा की उम्र 30 वर्षीय थी और उसकी चारों बेटियां मनीषा 11 वर्षीय, निशु 9 वर्षीय, भारती 6 वर्षीय और रविशा डेढ़ साल की थी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह गांव के वाटर टैंक के पास वाटर वर्क्स कर्मियों ने सीमा और उसकी लड़कियों की दो जोड़ी चप्पल और शॉल आदि देखे।

उन्होंने सबसे पहले सीमा के ससुरालवालों को इसकी सूचना दी और उसके बाद पुलिस को बुलाया। सूचना मिलते ही डीएसपी राजबीर दहिया, थाना प्रभारी अनिल कुमार, एएसआई सतबीर सिंह और रोहताश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना का पता चलते ही गांव के सैकड़ों लोग जलघर के पास जमा हो गए और ढाणी प्रेम नगर के सरपंच अमरीक सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी राजबीर दहिया और थाना प्रभारी अनिल कुमार ने फायर बिग्रेड कर्मियाें को मौके पर बुलाया। गांव वालों ने ट्रैक्टर और पंप की मदद से पानी को कम किया।


गोताखोरों ने सबसे पहले मृतका सीमा और उसके बाद टैंक के एक कोने से मृत चारों लड़कियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी के शवों को हिसार के सामान्य अस्पताल में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed