{"_id":"4e015987f55db3ee500ee539a960c2af","slug":"woman-body-found-police-blamed-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव मिला, पुलिस पर हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव मिला, पुलिस पर हत्या का आरोप
नरेला (सोनीपत)/ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नरेला स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी से एक महिला का शव बरामद किया। एक महिला ने पुलिस पर उसकी पिटाई करने और मृतक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया।
क्षेत्र के लोगों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल और थाना परिसर में प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सेक्टर-10ए ओद्यौगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फैक्टरी में रविवार सुबह लगभग साढे़ पांच बजे पुलिस पीसीआर ने एक महिला का शव बरामद किया। उसकी पहचान स्वतंत्र नगर निवासी कमला पत्नी जगदीश के रूप में की गई। पुलिस ने उसे राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
इस दौरान स्वतंत्र कालोनी से सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर महिला की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्वतंत्र नगर निवासी मोहिनी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सुबह औद्योगिक क्षेत्र में कमला के साथ कूड़ा बीनने गई थी।
इस दौरान पुलिस की पीसीआर आ गई और पुलिस कर्मी उन्हें डांटने लगे। यह देखकर वह दोनों निर्माणाधीन फैक्टरी की तरफ भाग गई। उसने आरोप लगाया कि उनके पीछे ही तीन पुलिस कर्मी भी पहुंच गए और उनकी डंडों से पिटाई करने लगे। पिटाई के दौरान कमला ने दम तोड़ दिया। कालोनी वासियों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। लोगों ने इसके बाद नरेला थाना पहुंचकर भी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
वहीं थाना नरेला प्रभारी अभिनेंद्र जैन का कहना है कि रविवार सुबह महिलाएं औद्योगिक क्षेत्र में घूम रही थी, जिन्हें देख लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद महिलाएं छिपने के लिए निर्माणाधीन फैक्टरी की तरफ भाग गई। अंधेरा होने के कारण महिलाओें को फैक्टरी में लिफ्ट के लिए छोड़ा गया स्थान नहीं दिख और वह उस गड्ढे में गिर गई। हादसे में कमला की मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दूरी पर स्थित पीसीआर ने मौके पर जाकर महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभी अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।