{"_id":"c517cc91c138c3513fff25743f0ef3dd","slug":"woman-body-found-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-बेटा गए थे बाहर और महिला के साथ हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-बेटा गए थे बाहर और महिला के साथ हुआ हादसा
रोहतक/ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला थाना के अंतर्गत दहकौरा रोड पर एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला है। मृतका के पिता ने शक जाहिर किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार खेड़ी सांपला निवासी सरिता पत्नी सुनील कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। घटना का पता उस वक्त लगा जब सुनील कुमार घर पहुंचा तो उसने देखा कि सरिता के हाथ-पैर बंधे हुए है और उसका शव फंदे पर लटका हुआ है। यह देख सुनील ने शोर मचा दिया। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।
सुनील ने पुलिस को बताया कि वह काम से बाजार गया था और उसका आठ साल का बेटा स्कूल गया हुआ था। जब वह वापस आया तो उसने देखा कि सरिता फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही मृतका के मायके बहादुरगढ़ से परिवार वाले सांपला पहुंचे। मृतका के पिता सूबे सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि सरिता की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने सरिता के पति से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।