फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   wife involved in husband murder

पति अवैध संबंधों में रोड़ा बना तो गाड़ी तले कुचलवाया

Sat, 05 Oct 2013 11:59 PM IST
लोहारू, भिवानी/ब्यूरो
लोहारू, भिवानी/ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
wife involved in husband murder
फरटिया हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है कि मृतक दशरथ की हत्या उसकी पत्नी सुशीला ने ही करवाई थी। पत्नी पर आरोप है कि अवैध संबंधों में बाधक बने पति को रास्ते से हटाने के लिए यह वारदात की गई।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने यह कबूल किया है। दशरथ की 29 सितंबर को गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गई थी।  

पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश पुत्र जगदीश को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज रखा है, जबकि मृतक की पत्नी सुशीला और आरोपी दिनेश का साथ देने वाले विकास पुत्र सूरत सिंह निवासी बसीरवास को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मृतक के भाई अजय की शिकायत पर उसके चचेरे भाई दिनेश पुत्र जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक दशरथ की पत्नी सुशीला के उसके चचेरे भाई दिनेश के साथ अवैध संबंध थे। इस बात का पता चलने पर कई बार पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ। उसे रास्ते से हटाने के लिए यह साजिश रची गई। 29 सितंबर को डेंटिंग की दुकान पर काम करने वाला दिनेश मरम्मत के लिए आई हुई एक गाड़ी तथा एक साथी को लेकर दशरथ का इंतजार कर रहा था। फरटिया भीमा के बस अड्डे से गांव की तरफ आ रहे दशरथ ने चंद कदम ही बढ़ाए थे कि पहले से ही घात लगाए बैठे दिनेश ने उसे गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया व अपने साथी की मदद से शव को घसीटकर खेतों में फेंक दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दशरथ की गाड़ी से कुचलकर हत्या उसकी पत्नी ने ही अवैध संबंधों के चलते करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed