Weather Update: हरियाणा-दिल्ली NCR में बदला मौसम, कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी, बढ़ी ठिठुरन
मौसम विभाग की ओर से पहले ही रविवार से मौसम में बदलाव की आशंका जाहिर की गई थी दो दिन बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है। दोपहर बाद कई जिलों में बारिश का फैलाव हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा व दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। सुबह से धूप न निकलने व बूंदाबांदी के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। हरियाणा के रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर व करनाल में हल्की बूंदाबांदी जारी है। वहीं दिल्ली में भी बूंदाबांदी का दौर जारी है। इसके अलावा चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर व अंबाला में भी कुछ देर में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कल देर रात से ही राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई है, रविवार सुबह से बादल दिल्ली हरियाणा में पहुंच गए हैं। दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां और बढ़ने के आसार है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों बूंदाबांदी दोपहर से बढ़ेगी। वहीं रविवार शाम और सोमवार सुबह के बीच कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के दौर और ओलावृष्टि की भी आशंका है।
पिछले कई दिनों से हरियाणा में दिन के समय तेज धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी। हालांकि रातें सर्द रहने से ठंड का अहसास बना हुआ था। शनिवार को हिसार में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार व सोमवार को पश्विम विक्षोभ के कारण कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव आएगा। प्रदेश के अधिकतर हिस्से में बादलों का प्रभाव रहेगा।
हल्की से मध्यम गति की बारिश हो सकती है। 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि इस समय हल्की बारिश से किसी फसल को नुकसान नहीं पहुंचेगा। यह फसल गेहूं के लिए सबसे अधिक फायेदमंद रहेगी।