फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Water seeped from the ceiling in KU library

करोड़ों रुपये खर्च फिर भी टपक रहा छत से पानी

Sun, 22 Sep 2013 12:25 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 22 Sep 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water seeped from the ceiling in KU library
कुरुक्षेत्र में केयू में करोड़ों की लागत से बनीं जवाहर लाल नेहरू लाइब्रेरी की छत से बरसाती पानी टपकने लगा है। इतना ही नहीं इस समस्या के लिए लाइब्रेरी के अधिकारी कई बार केयू निर्माण शाखा और अन्य अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं परंतु समस्या का निदान नहीं हुआ।
विज्ञापन


बारिश के दौरान यहां अव्यवस्था का आलम हो जाता है और विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी होती है। इतना ही नहीं लाइब्रेरी में फर्नीचर को बचाने के लिए भी कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


कमाल की बात ये है कि लाइब्रेरी विभाग के कर्मचारियों की ओर से केयू की निर्माण शाखा के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या से अवगत से करवा चुके हैं, और कई बार पत्र के माध्यम से निर्माण शाखा और कुलपति को सूचित कर चुके है, लेकिन फिर भी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठने में भी होती कठिनाई
एमटेक के छात्र मोनू शर्मा ने कहा कि ए ग्रेड यूनिवर्सिटी का हाल बुरा हो चुका है। बारिश के दिनों में तो इस में बैठना भी काफी कठिन हो जाता है। लाइब्रेरी में बरसात के दिनों में पानी टपकने लग जाता है।


फाइबर से आती ज्यादा आवाज
छात्र जाफर अली ने कहा कि लाइब्रेरी की छत में फाइबर का उपयोग किया गया है जिस कारण जब बारिश होती है, तो फाइबर के ऊपर पानी पड़ता है तो बहुत ज्यादा आवाज होती है। जिस कारण लाइब्रेरी में पढ़ना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed