फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   war in ahirwal

आज हरियाणा के अहीरवाल में होगा जबरदस्त 'युद्ध'

Sun, 22 Sep 2013 11:20 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
war in ahirwal
पूरे प्रदेश की नजर सोमवार को अहीरवाल क्षेत्र में होने वाली दो बड़ी रैलियों पर टिकी हुई हैं। एक ओर जहां इनेलो नारनौल में प्रदेशस्तरीय रैली आयोजित कर रहा है, वहीं, रेवाड़ी में कांग्रेस के बागी सांसद राव इंद्रजीत सिंह शहीदी दिवस पर रैली कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा की 15 सितंबर को रेवाड़ी में हुई सफल रैली के बाद दोनों के सामने शक्ति प्रदर्शन करना बड़ा चुनौती है। यह रैली ही तय करेगी कि किस विपक्षी दल का दावा कांग्रेस के खिलाफ सबसे मजबूत होगा।
विज्ञापन



अभय चौटाला के सामने बड़ी चुनौती
नारनौल। इनेलो की सोमवार को शहीदी दिवस पर होने वाली रैली के लिए पूरा शहर हरे रंग में रंग गया है। मंच से मुख्य वक्ता ऐलनाबाद के विधायक एवं ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेश की हुड्डा सरकार को घेरेंगे। जेबीटी घोटाले में इनेलो प्रमुख ओपी चौटाला और अजय चौटाला के जेल जाने के बाद पार्टी की कमान अभय के हाथों में ही है। दोनों बड़े नेताओं के जेल में होने के बाद अभय के नेतृत्व में यह पहली बड़ी रैली है। इस वजह से उनके सामने भी शक्ति प्रदर्शन करना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 हजार के बैठने की व्यवस्था, दावा लाखों का
हुडा ग्राउंड में करीब 80 हजार लोगों के बैठने के लिए पांच एकड़ में पंडाल लगाया गया है। मंच के निकट पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बैठने के लिए 100 कुर्सियों की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, इनेलो नेताओं द्वारा डेढ़ लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। जुलाना से इनेलो विधायक परमिंद्र सिंह ढुल ने दावा किया कि जींद से लगभग एक हजार वाहन रैली में जाएंगे। रैली में आने वाले वाहनों के लिए हुडा सेक्टर में पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है। रैली के मुख्य वक्ता अभय सिंह चौटाला ठीक 11 बजे गाड़ी से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। रैली में पहुंचने के लिए शहर के रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड और महावीर चौक पर बैरिकेट लगाए गए हैं। मुख्य मार्गों पर पांच हजार वालंटियर की तैनाती की गई है। इसके अलावा यातायात जाम न हो, इसके लिए क्रेन की भी व्यवस्था की गई है। रैली स्थल पर भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए 150 कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। वहीं, पुलिस के भी 100 जवान सुरक्षा में तैनात होंगे।


शहीदी दिवस पर नारनौल में होने वाली रैली को लेकर प्रदेश में बड़ा उत्साह है। यह रैली भीड़ के हिसाब से सभी रिकार्ड तोड़ेगी।
- अभय सिंह चौटाला, विधायक, ऐलनाबाद

 

राव इंद्रजीत को भीड़ से मिलेगी ताकत
रेवाड़ी। सोमवार को राव तुला राम स्टेडियम में शहीदी दिवस समारोह की रैली पर पूरे प्रदेश के राजनेताओं की निगाह टिकी हैं। बेशक कांग्रेस के बागी सांसद राव इंद्रजीत सिंह रैली में कोई राजनीतिक घोषणा नहीं करेंगे, लेकिन रैली में राव के संबोधन के बाद न केवल दक्षिणी हरियाणा अपितु पूरे प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। रैली में पूर्व जनरल वीके सिंह के साले अरिदमन सिंह के अलावा मेवात, हांसी, महेंद्रगढ़, झज्जर, बल्लभगढ़ और गुड़गांव के दिग्गज नेता भाग लेंगे। रैली में एक लाख की भीड़ आने के दावे किए जा रहे हैं।

अहीरवाल की राजनीति में 23 सितंबर को आयोजित शहीदी दिवस समारोह में शहीद राव तुला राम के वंशज पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह महत्वपूर्ण राजनैतिक निर्णय लेते थे। इसी तर्ज पर अब अहीरवाल के लोग उनके बेटे राव इंद्रजीत सिंह से भविष्य की राजनीति की घोषणा करने की उम्मीद लगा रहे हैं। हालांकि राव कार्यकर्त्ता सम्मेलन में कोई घोषण ना करने का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन उनके संबोधन में उनकी राजनीति की दिशा के संकेत अवश्य मिल जाएंगे।



रैली में आने वाले नेता भी अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। राव इंद्रजीत सिंह के ही इंसाफ मंच के संस्थापक सदस्य जीएल शर्मा ने कहा कि रैली में गुड़गांव के मेयर विमल यादव, रेवाड़ी जिला परिषद प्रधान सुदेश यादव, पूर्व जिला परिषद के चेयरमैन अभय सिंह यादव, गुड़गांव कांग्रेस के शहरी प्रधान जीएल शर्मा, रेवाड़ी ग्रामीण कांग्रेस के प्रधान बनवारी लाल, महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस प्रधान भाई राम सिंह, मेवात विकास मंच के प्रधान जाहिद हुसैन, प्रो. करम इलाही, फिरोजपुर झिरका नगर परिषद के प्रधान अर्जुन देव चावला आदि भाग ले सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed