फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐलनाबाद उपचुनाव: शांतिपूर्वक हुआ मतदान, 20 प्रत्याशियों का 'भाग्य' ईवीएम में कैद, 2 को होगी मतगणना

Sat, 30 Oct 2021 05:56 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 05:56 PM IST
खास बातें

हरियाणा में सिरसा जिले के ऐलनाबाद हलके में उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। हलके के एक लाख 86 हजार मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनेलो से अभय सिंह चौटाला, भाजपा-जजपा से गोविंद कांडा और कांग्रेस से पवन बेनीवाल में मुकाबला माना जा रहा है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी और 2 अक्तूबर को नतीजे आएंगे। आईजी राकेश आर्य और डीसी अनीश यादव ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया है।

विज्ञापन
Voters showed enthusiasm in Ellenabad byelection so far 13 percent voting
ईवीएम जमा कराने जाते कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

08:59 PM, 30-Oct-2021

स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम, अब दो नवंबर को आएगा परिणाम

ऐलनाबाद उपचुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 34 अर्धसैनिक बलों की कंपनियों ने मोर्चा संभाला। शाम पांच बजे तक 73.31 फीसदी वोटिंग हुई। उप चुनाव में लगभग 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निर्वाचन अधिकारी अनीश यादव, आईजी राकेश कुमार आर्य और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने दिनभर औचक निरीक्षण किया। मुख्य मुकाबला इनेलो, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच रहा। अब मतगणना दो नवंबर को होगी और परिणाम आएगा। छुटपुट नारेबाजी को छोड़कर कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस के पास करीब आठ शिकायतें आई। जिनकी जांच शुरू कर दी गई है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सभी बूथों की ईवीएम को सिरसा लाया गया। सीडीएलयू में बनाए गए स्ट्रांग में ईवीएम को रखा गया है। तीन लेयर की सुरक्षा के बीच ईवीएम रखी गई है। अब आगामी दो नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम आएगा।
05:53 PM, 30-Oct-2021

नकली किसानों के खिलाफ उतरे गांव माखोसरानी के ग्रामीण

ऐलनाबाद उपचुनाव में विवाद के बाद इनेलो के टेंट के सामने बाहर से आए लोगों के खिलाफ गांव माखोसरानी के लोगों ने आक्रोश जताया। फर्जी किसान बनकर नारेबाजी कर रहे लोगों को गांव से खदेड़ दिया गया है। बाहर से आए लोगों पर किसानों के नाम पर गांव के स्थानीय निवासियों ने भाईचारा बिगाड़ने का आरोप लगाया। अर्धसैनिक बलों व पुलिस के जवानों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवा दिया। इनेलो के टेंट में बैठे बाहरी लोगों को माखोसरानी के लोगों ने कहा कि बाहरी लोग वापस जाएं।

सुरक्षा में मुस्तैद पुलिसकर्मी।

 
विज्ञापन
05:32 PM, 30-Oct-2021

टूट सकता है इस बार मतदान का रिकॉर्ड

सिरसा के ऐलनाबाद उपचुनाव में इस बार रिकॉर्ड टूट सकता है। पांच बजे तक ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में 73.31% मतदान हो चुका है। अभी भी काफी तादाद में लोग वोटिंग के लिए कतार में लगे हैं। आपको बता दें कि वोटिंग के लिए एंट्री टाइम शाम छह बजे तक रखा गया है। हालांकि जितने लोग सेंटर में होंगे, उन सभी के वोट लिए जाएंगे।


हर आने-जाने वाले की कड़ी निगरानी की जा रही है।



 
04:53 PM, 30-Oct-2021

प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

ऐलनाबाद उपचुनाव में मखोरानी गांव में भाजपा और इनेलो के वर्करों में नारेबाजी के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। गौरतलब है कि इस मामले के बाद दूसरे अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर टकराव न हो, इसके लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले की सीमाओं पर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


जिले की सीमा पर मुस्तैद पुलिस फोर्स


 
03:51 PM, 30-Oct-2021

भाजपा और इनेलो वर्करों ने एक-दूसरे को घेरा

दोपहर 3 बजे तक ऐलनाबाद उपचुनाव में 58.33 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं, जिले के गांव मखोरानी में मतदान के दौरान इनेलो और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करके रोष जताया। मतदान केंद्र के बाहर इनेलो और भाजपा के बूथ पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए एक-दूसरे को नकली किसान बताया।


जिले के बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा बल।


 
03:14 PM, 30-Oct-2021

हर आने-जाने वाहन की ली गई तलाशी

सवा तीन बजे तक भी बड़ी संख्या में मतदाताओं की लाइनें बूथ केंद्रों के बाहर लगी नजर आईं। वहीं, पुलिस भी इस दौरान मुस्तैदी से डटी रही। जिले की सीमाओं पर भी कड़ी निगरानी पुलिस की ओर से रखी गई। हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी पुलिस अधिकारी लेते नजर आए।


मल्लेकां गांव में बूथ केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:33 PM, 30-Oct-2021

अफसरों की लगातार बूथ केंद्रों पर नजर

ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर लगातार अफसरों की नजर बूथ केंद्रों पर बनी हुई है। लगातार गांवों का दौरा किया जा रहा है। वहीं, मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में भीड़ नजर आ रही है। क्षेत्र में हर आने जाने वाले पर कड़ी नजर पुलिस की ओर से रखी जा रही है।


एक मतदान केंद्र में निरीक्षण के बाद बाहर आते पुलिस अधिकारी।
01:44 PM, 30-Oct-2021

मल्लेकां में पहुंचे अभय सिंह चौटाला

सिरसा के ऐलनाबाद उपचुनाव में मतदान जारी है। एक बजे तक करीब 43 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, प्रत्याशी लगातार गांवों में बूथों का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। मल्लेकां गांव में पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने इनेलो प्रत्याशी चौधरी अभय चौटाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी भेंट की।


मतदान केंद्र पर पुलिस अधिकारियों से बात करते आईजी राकेश आर्य।
01:05 PM, 30-Oct-2021

मतदान का टूट सकता है रिकॉर्ड

11:30 बजे तक 28 फीसदी मतदान ऐलनाबाद में हो चुका है। उपचुनाव अभी शांतिपूर्वक चल रहा है। हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य व पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने गांव माधोसिंघाना, मलेका, पोहड़का, ऐलनाबाद कस्बा, जमाल और जोडंकिया सहित अनेक क्षेत्रों में जाकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया है।

मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे आईजी राकेश आर्य।

 
12:27 PM, 30-Oct-2021

दिन चढ़ने के साथ बढ़ती जा रही भीड़

जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों के बाहर नजर आ रही है। दोपहर के समय हिसार रेंज के आईजी राकेश आर्य भी केंद्रों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात कर अलर्ट पर रहने के आदेश जारी किए।


मतदान केंद्र पर तैनात हेल्थ विभाग के स्टाफ सदस्य।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed