{"_id":"ac1f32f878cf6f47327b12b0dd3a375a","slug":"violence-case-against-13-including-three-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने भी जमकर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने भी जमकर किया हाथ साफ
कैथ्ाल
Updated Sun, 22 Sep 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल में मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 13 लोगों पर केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गांव हरिपुरा में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर गंडासियों से हमला कर घायल कर दिया। घायल ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह घर वापस लौट रहा था तो बलिंद्र, संजय, मिठ्ठु, सुरेंद्र, पुरी और भीम ने उस पर गंडासियों से हमला कर घायल कर दिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर भीम और पुरी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में बाबा बस्ती सुभाष नगर कैथल में तीन महिला और एक व्यक्ति ने एक परिवार पर दांती और डंडो से हमला कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में पाला राम ने आरोप लगाया कि बस्ती निवासी रविंद्र, मीना, पूजा और रेखा ने उस पर व उसके परिवार पर हमला कर मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में सभी पर केस दर्ज कर रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे मामले में सौथा निवासी रमेश कुमार ने सीवन पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही मिट्ठू व सोनू ने उसकी दुकान में घुसकर तलवार व लोहे के कोंचे से उसके उपर हमला कर घायल कर दिया और जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर गए।
पुलिस ने रमेश की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।