{"_id":"66b23961fff6a5357c0ca82d","slug":"unknown-vehicle-hit-bike-10th-class-student-dies-in-beri-jhajjar-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत, दोस्त के साथ बाइक पर सवार था हर्ष, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत, दोस्त के साथ बाइक पर सवार था हर्ष, दूसरा घायल
Tue, 06 Aug 2024 08:26 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 06 Aug 2024 08:26 PM IST
सार
हरियाणा के झज्जर के बेरी में सड़क हादसे में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक अन्य छात्र घायल हुआ है।
विज्ञापन
जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
दुजाना थाना के अंतर्गत गांव महराणा में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों नाबालिग छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड़ में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव महराणा निवासी हर्ष के रूप में हुई, जबकि घायल अमन को प्राथमिक उपचार देकर सीएचसी डीघल रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार अमन निवासी खरैंटी जो पिछले करीब चार साल से अपने मामा
के घर महराणा में रहता था। मंगलवार को गांव के सरकारी स्कूल के पास हर्ष और अमन बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। वहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए थे। हादसे में दसवीं कक्षा के छात्र हर्ष की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन को डीघल सीएचसी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
दुजाना थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि गांव महराणा के सरकारी स्कूल के मोड़ के पास हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में दसवीं कक्षा के छात्र मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। वहीं मृतक छात्र के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।