फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   unidentified men attacks Liqor Contractor

घर में घुसकर शराब ठेकेदार पर हमला

Sun, 22 Sep 2013 11:51 PM IST
हरियाणा
हरियाणा Updated Sun, 22 Sep 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
 unidentified men attacks Liqor Contractor
गुहला-चीका के रिहायसी कॉलोनी-दो में गत रात्रि पुरानी रंजिश के कारण शराब के ठेकेदार पर उनके घर में घुसकर कुछ युवकाें ने जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने शराब के ठेकेदार ओमप्रकाश और उनकी माता मूर्ति देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को गुहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से ओमप्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कैथल के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर सुखविंद्र और देवेंद्र सहित दस से पंद्रह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश ने बताया कि उसके पास अपने चाचा के ठेके की देखरेख का जिम्मा है। देर रात्रि वह ठेके के कारिंदाें से हिसाब कर घर चला गया।
विज्ञापन


घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही किसी ने घर की घंटी बजाई। जब उसकी पत्नी बाहर पहुंची तो कोई अनजान व्यक्ति जो गेट पर मौजूद था। उसने ओमप्रकाश को मिलने की बात कही। ओमप्रकाश जब अपने घर से बाहर निकला तो वहां पर पहले से ही तेजधार हथियाराें से लैस दर्जन भर युवकाें ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी घर की बिजली की सप्लाई बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश के चीखने की आवाज सुनकर उनकी माता बाहर आई और अपने बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गईं। इस दौरान वह भी घायल हो गईं। ओमप्रकाश की माता मूर्ति देवी को इलाज के लिए गुहला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मां-बेटे को गुहला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर बेटे की गंभीर हालत के चलते उसे कैथल रेफर कर दिया गया।


थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश के बयानों के आधार पर सुखविंद्र, देवेंद्र सहित 10 से 15 लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed