{"_id":"6193575ff1c6374e532df4e8","slug":"two-people-died-in-an-accident-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी में हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढों में पलटी, जीजा-साला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी में हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढों में पलटी, जीजा-साला की मौत, दो घायल
Tue, 16 Nov 2021 12:33 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज़ एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, चरखी दादरी
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:33 PM IST
सार
चरखी दादरी में हादसे में जीजा-साला की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा नांधा जाते समय सोमवार रात हुआ। मृतकों का पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। हादसे के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किसी कार्यक्रम में शिरकत करने ये लोग जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक सुनील और अमित का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के धनासरी-नांधा रोड पर सोमवार देर रात मोड़ पर अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराने के बाद गड्ढों में पलट गई। हादसे में झोझू कलां और धनासरी निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा-साला थे। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए हैं। वो सभी एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे और किसी काम से नांधा की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश: पुन्हाना में पंचायत की भूमि से दो सप्ताह में सभी अतिक्रमण हटाए हरियाणा सरकार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार झोझू कलां निवासी अमित (24) सोमवार रात धनासरी अपने साले के बेटे के शोठन कार्यक्रम में शिरकत करने आया हुआ था। वो रिश्ते में साला लगने वाले धनासरी निवासी सुनील (23), पैंतावास निवासी सतीश एवं रिश्ते में साढ़ू लगने वाले राजपाल के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर किसी का काम से नांधा जा रहा था। धनासरी से निकलते ही मोड़ पर अमित गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-जींद: जाट धर्मशाला में किसान आंदोलन को लेकर बैठक शुरू, प्रदेशभर से जुटे हैं किसान
अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से टकराने के बाद गड्ढों में पलट गई। हादसे में अमित और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश और राजपाल घायल हो गए। सतीश को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया, जबकि राजपाल का दादरी सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।