फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   two man crashed by truck

बाइक फिसली, दो को ट्रक ने कुचला

Sun, 22 Sep 2013 09:35 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
सोनीपत/ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
two man crashed by truck
जीटी रोड पर गांव रसोई के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सोनीपत सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया।

रास्ते में बीसवां मील निवासी अमरजीत (22) की मौत हो गई जबकि उसका साथी मोहम्मद फरमूद पीजीआई में भरती है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मूलरूप से बिहार के रामनगर निवासी अमरजीत (22) और मोहम्मद फरमूद कुंडली की एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। शनिवार शाम दोनों बाइक पर बीसवां मील जा रहे थे।

गांव रसोई के पास बरसात होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने कुंडली थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई जाते समय अमरजीत ने दम तोड़ दिया और मोहम्मद फरमूद भरती है। पुलिस ने अमरजीत के चाचा अमरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed