{"_id":"69b18ddbe94329768b0c2190","slug":"two-groups-of-drug-smugglers-clashed-in-hisar-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: नशा तस्करों के दो गुटों में हुआ झगड़ा, जमकर चले पत्थर; चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: नशा तस्करों के दो गुटों में हुआ झगड़ा, जमकर चले पत्थर; चार लोग घायल
Wed, 11 Mar 2026 09:14 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:14 PM IST
सार
मिर्जापुर रोड पर कैंची चौक के पास चिट्टा बेचने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
नशा तस्करों के दो गुटों में झगड़ा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार शहर के मिर्जापुर रोड पर कैंची चौक के पास चिट्टा बेचने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करती रही। इसके बाद दोनों पक्षों को शांत करवाया गया।
इस पत्थरबाजी में चार लोग घायल हो गए जिन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी लिखित में शिकायत नहीं दी। शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो में एक महिला कहती हुई नजर आ रही है कि जिन पक्षों में लड़ाई हो रही है। ये दोनों पक्ष चिट्टा बेचने का काम करते हैं। इनका अक्सर झगड़ा होता रहता है। इसकी वजह से आस-पास के लोग परेशान रहते हैं। महिला ने बताया कि उनका भी घर यहीं पर है। इन लोगों की वजह से उनका यहां रहना मुश्किल हो गया। दोनों पक्षों के बीच पिछले तीन दिन से झगड़ा चल रहा है। बुधवार को मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडों के साथ एकत्रित हो गए और फिर एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन