फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two Carore will be prepared from ADR Center

दो करोड़ से बनेगा एडीआर सेंटर

Fri, 20 Sep 2013 10:34 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two Carore will be prepared from ADR Center

विज्ञापन

हरियाणा के फतेहाबाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी गोयल की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग कमेटी की मीटिंग न्यायिक परिसर में हुई।

इसमें न्यायिक परिसर में बन रहे वैकल्पिक समाधान केंद्र के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई।     

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण पायल बंसल ने बताया कि 2 करोड़ की लागत से वैकल्पिक समाधान केंद्र (एडीआर) का निर्माण कार्य चल रहा है।


दो मंजिला भवन में विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यालय और लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने तक भवन तैयार हो जाएगा। पायल बंसल ने भवन निर्माण का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने कहा कि भवन के निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री लगाई जाए। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पायल बंसल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुभाष भांभू, एसडीओ जगदीश चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed