फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two bike riders died in a road accident

Panipat: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, देर रात हुआ हादसा; वाहन चालक फरार

Sun, 26 Apr 2026 06:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2026 06:32 PM IST
सार

हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। सागर की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Two bike riders died in a road accident
सड़क हादसे में मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

इसराना थाना 709 ए रोहतक पानीपत नेशनल हाईवे पर शनिवार रात को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजीव (45) व सुरेंद्र (46) निवासी गांव बुआना लाखु के तौर पर हुई है। दोनों ऑटो चलाते थे और शनिवार को ऑटो का सामान लेने के लिए पानीपत आए थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, राजीव के बेटे सागर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


गांव के सागर ने बताया कि उनके पिता राजीव व गांव के ही सुरेंद्र ऑटो चलाते थे। शनिवार को वह ऑटो का कुछ सामान लेने के लिए बाइक से पानीपत गए थे। रात को करीब सवा नौ बजे जब वह वापस आ रहे थे तो बलाना मोड़ पर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक चालक ने उनके ऊपर से पहिया उतार दिया। जिससे वे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। सागर की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed