{"_id":"c74aec20d83228ab78345c311a106a2b","slug":"truck-loaded-with-rice-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-क्लीनर को बंधक बनाया और चावलों से भरा ट्रक लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-क्लीनर को बंधक बनाया और चावलों से भरा ट्रक लूट ले गए
जींद/ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अलेवा के पास रविवार सुबह कार सवार लुटेरे चालक करनाल निवासी मोना और क्लीनर विजय को काबू कर चावलों से भरा ट्रक और 20 हजार रुपये लूट ले गए। ट्रक करनाल से कांडला (गुजरात) जा रहा था।
लुटेरे चालक और क्लीनर को गांव बांस हिसार के पास छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया गांव करनाल निवासी चालक मोना और क्लीनर विजय रविवार सुबह करनाल से चावलों का ट्रक भर कर कांडला गुजरात के लिए रवाना हुए थे। गांव अलेवा के पास वेरना कार सवार चार-पांच युवकों ने रास्ता रोक लिया और असलाह के बल पर दोनों को काबू कर लिया और ट्रक को भिवानी की तरफ ले गए।
रास्ते में लुटेरों ने चालक मोना से 20 हजार रुपये की नगदी छीन ली। गांव बांस के पास सुनसान जगह पर मोना और विजय को छोड़ ट्रक लेकर फरार हो गए। चालक और क्लीनर ने राहगीर की सहायता से घटना की सूचना चावलों के मालिक और पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने तलाशी अभियान भी चलाया। लेकिन ट्रक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।