फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Today will be buzzing carnival adventure

कैंप टिकलिंग आज से एडवेंचर कॉर्निवल से होगा गुलजार

Fri, 17 Jan 2014 11:38 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
अमर उजाला गुड़गांव Updated Fri, 17 Jan 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन

एक बार फिर से बादशाहपुर का कैंप टिकलिंग एडवेंचर कॉर्निवल से गुलजार होगा। शनिवार से रॉक स्पोर्ट्स चैलेंज नाम के इस इवेंट में दिल्ली-एनसीआर के तीन सौ से अधिक स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी शिरकत करेंगे। इसके अलावा युवाओं की भी संख्या भरपूर होगी। इन एडवेंचर कारनामों को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

विज्ञापन


एनसीआर के लोगों के लिए शनिवार और रविवार मस्ती से भरपूर होने वाला है। क्योंकि इस कॉर्निवल में सिर्फ एडवेंचर इवेंट में हिस्सा लेने वाले ही नहीं बल्कि इसका लुत्फ उठाने वाले भी भरपूर मौजूद रहेंगे। दो दिन के एडवेंचर कॉर्निवल के विजेताओं को देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी पुरस्कृत करेंगी। एमटीवी के रोडीज रणविजय सिंह इस कॉर्निवल के आयोजक हैं। उनके मुताबिक इसका मकसद उन बच्चों को घर से बाहर निकालना है जो सिर्फ वीडियो गेम्स और इंटरनेट से चिपके रहते हैं। इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और सामाजिक क्षेत्र में भी उनका दायरा बढ़ेगा।
विज्ञापन


रणविजय सिंह का कहना है कि इस एडवेंचर कॉर्निवल में जो गेम्स रखे गए हैं वह सभी मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक हैं। एडवेंचर कॉर्निवल में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टास्क दिया जाएगा। जिसे उन्हें पूरा करना होगा। अरावली की पहाड़ियों पर रॉक क्लाइबिंग ट्रैक बनाया गया है। प्रत्येक प्रतियोगी को इन सभी में हिस्सा लेकर अपनी श्रेष्ठता साबित करनी होगी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed