फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ticket Charges increased in Roadways Buses

रोहतक से गोहाना, पानीपत, चंडीगढ़ जाना हुआ महंगा

Fri, 10 Jan 2014 04:17 PM IST
अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 10 Jan 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
Ticket Charges increased in Roadways Buses
अब गोहाना, पानीपत और चंडीगढ़ जाना थोड़ा सा मंहगा हो गया है। रोडवेज ने रोहतक के गांव मकड़ौली कलां और पानीपत के गांव डाहर में टोल प्लाजा शुरू होने के कारण किराए में यह वृद्धि की।
विज्ञापन


मकड़ौली कलां के टोल प्लाजा से रोडवेज बस से 320 और डाहर टोल प्लाजा से होकर गुजरने पर 225 रुपये वसूल किए जाते हैं। बढ़ा हुआ किराया रोडवेज को टोल टैक्स के रूप में देना पड़ेगा।
विज्ञापन


पहलेरोहतक से चंडीगढ़ का रोडवेज किराया प्रति यात्री 200 रुपये था। गुरुवार से टोल टैक्स लागू होने के बाद रोडवेज ने किराए में पांच रुपये की बढ़ोतरी की है। वीरवार से चंडीगढ़ का 205 रुपये किराया हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक से गोहाना का किराया 25 की बजाय 30 रुपये हो गया है। रोहतक से पानीपत के किराये में भी पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पानीपत का किराया पहले 55 रुपये था।

रोडवेज ने पहले नहीं की थी घोषणा
रोडवेज ने किराया वृद्धि के बारे में पहले नहीं बताया था। वीरवार को जब यात्रियों ने गोहाना, पानीपत और चंडीगढ़ के लिए टिकटें लीं तो किराया वृद्धि का पता चला।

रोहतक से पानीपत जाने वाले रोड को फोरलेन किया गया है। फोरलेन का काम पूरा हुए काफी समय हो चुका था, लेकिन अभी तक रोड पर टोल टैक्स लागू नहीं हुआ था। बुधवार रात के बाद टोल शुरू हो गया है।


रोहतक-पानीपत रूट पर दो जगह टोल टैक्स लगने के कारण गोहाना, पानीपत और चंडीगढ़ के किराये में प्रति यात्री पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई हे। रोहतक से गोहाना का किराया अब 30 रुपये, पानीपत का 60 और चंडीगढ़ का किराया 205 रुपये हो गया है।
-राजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed