{"_id":"ad5bd965b1843e6bbf116f0ede383e16","slug":"three-thousand-people-filled-property-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार लोगों ने भरा प्रॉपर्टी टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार लोगों ने भरा प्रॉपर्टी टैक्स
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 30 Dec 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी टैक्स में छूट पाने के लिए सोमवार को शहर का एक बड़ा हिस्सा नगर निगम कार्यालय में उमड़ पड़ा। सोमवार को करीब तीन हजार से अधिक लोगों ने टैक्स अदा किया, जिसमें निगम को करीब सवा करोड़ रुपये का राजस्व मिला।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स में दी जा रही 30 प्रतिशत छूट का फायदा लेने के लिए हजारों लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। एक मुश्त टैक्स देने वालों को पिछले तीन साल के टैक्स पर सीधे 30 प्रतिशत की छूट है।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष 2013-14 का टैक्स अदा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। निगम की ओर से लोगों को इस छूट की जानकारी देने के लिए करीब छह लाख लोगों को एसएमएस के जरिये अलर्ट किया गया।
विज्ञापन
निगम की ओर से टैक्स अदा करने के लिए 28 काउंटर बनाए गए हैं। भीड़ के आगे यह 28 काउंटर भी कम पड़ते नजर आए। काउंटर पर लाइन में लगने वालों को करीब दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
निगम के अनुसार, सोमवार को करीब सवा करोड़ रुपये का राजस्व निगम के खजाने में जमा हुआ, जिसमें करीब 3,100 लोगों ने टैक्स जमा कराया। मंगलवार को टैक्स में छूट का आखिरी दिन है, जिसके चलते सबसे अधिक भीड़ आने का अनुमान है।
बैंकों को नहीं मिला रिस्पांस
नगर निगम की ओर से ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में टैक्स जमा कराने की सुविधा दी गई है। इसके बावजूद लोग बैंकों में टैक्स नहीं जमा करा रहे। जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी टैक्स के लिए यूनिक आईडी न मिल पाने के कारण बैंकों में रिस्पांस नहीं आ रहा।