{"_id":"e1bcef347f5f49ddadb5258bab76f43c","slug":"three-private-universities-in-haryana-will-be-opened-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द खोली जाएंगी तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द खोली जाएंगी तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी: हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jan 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कांग्रेसनीत सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि मंत्रिमंडल ने तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी अशोका विश्वविद्यालय सोनीपत, अल-फलाह विवि फरीदाबाद और बीएमएल मुंजाल विवि गुड़गांव की स्थापना के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा 300 से ज्यादा सदस्यों वाली सोसाइटी का चुनाव कराने, मनरेगा स्कीम के तहत पंजीकृत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, कैथल जिले के कलायत उप तहसील को तहसील अपग्रेड करने की मंजूरी, सुशील कुमार, विजेंदर सिंह को अकादमी के लिए जमीन देने, ड्राइवरों के सामान्य श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती और पदोन्नति के लिए योग्यता और अनुभव में समानता लाने के लिए एक जैसी योग्यता बनाए जाने, जूनियर प्रशिक्षकों और जूनियर योग प्रशिक्षकों के कैडर को खेल प्रशिक्षकों और योग प्रशिक्षकों के कैडर में समायोजित करने, राजनीतिक सलाहकार के पद को गैर लाभ पद घोषित किए जाने और मकान बनाने के लिए 368 करोड़ रुपये का कर्ज देने को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन