Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Three policemen committed suicide in Haryana within 11 days

हरियाणा में एक और ASI ने की खुदकुशी: पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, 12 पेज का छोड़ा सुसाइड नोट... बयां किया दर्द

Sat, 18 Oct 2025 10:13 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, डहीना (रेवाड़ी)/ गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, डहीना (रेवाड़ी)/ गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Oct 2025 10:13 AM IST
सार

एएसआई कृष्ण यादव गुरुग्राम पुलिस के एस्कॉर्ट गारद में तैनात थे और छुट्टियों में अपने पैतृक गांव आए थे। शुक्रवार को उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
Three policemen committed suicide in Haryana within 11 days
एएसआई ने खुदकुशी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के जैनाबाद गांव में शुक्रवार सुबह हरियाणा पुलिस के एएसआई कृष्ण यादव (40) ने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। प्रदेश में 11 दिन के अंदर पुलिसकर्मी की खुदकुशी का यह तीसरा मामला है। 7 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर आईपीएस पूरण कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने 8 पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत छोड़ी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, रोहतक में साइबर सेल में कार्यरत एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्तूबर को खेत में बने कमरे में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले संदीप लाठर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और 4 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें आईपीएस वाई पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। अब यह घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए पत्नी और ससुरालियों को ठहराया जिम्मेदार
एएसआई कृष्ण यादव गुरुग्राम पुलिस के एस्कॉर्ट गारद में तैनात थे और छुट्टियों में अपने पैतृक गांव आए थे। शुक्रवार को उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए पत्नी इंदू और ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

पुलिस ने एएसआई के पिता नरदेव यादव की शिकायत पर पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कृष्ण यादव दो बच्चों के पिता थे। उनकी पत्नी इंदू दिल्ली में शिक्षक हैं। कृष्ण यादव साल 2004 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे और उनकी पहली पोस्टिंग नारनौल में हुई थी। चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि परिवार के मुताबिक, कृष्ण यादव अपने बच्चों और परिवार के प्रति जिम्मेदार व्यक्ति थे। उन्होंने यह कदम घरेलू तनाव के चलते उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed