फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   three accused of murder arrested

हत्या के तीन आरोपी काबू

Sat, 26 Oct 2013 09:26 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
three accused of murder arrested
कैथल रोड से 23 दिन पहले अगवा युवक अमित की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शहर थाना पुलिस ने अमित की हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



कैथल रोड निवासी अमित का तीन अक्तूबर को अपहरण हो गया था। उसी दिन दोपहर बाद अमित के मोबाइल से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पांच अक्तूबर को बीड़ वाली ढाणी के पास सदर पुलिस ने शव बरामद किया था। जिसको लावारिस घोषित कर आठ अक्तूबर को अंतिम संस्कार कर दिया गया। 24 अक्तूबर को मृतक के कपड़ों और अन्य सबूतों के आधार पर अमित की पहचान की गई थी। इसके बाद अमित की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया था। कंडेला खाप और विभिन्न संगठनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 28 अक्तूबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया था।
विज्ञापन



शुक्रवार रात को पुलिस ने गांव छाजपुर खुर्द पानीपत निवासी जितेंद्र, सुंदर नगर निवासी जींद निवासी सोनू, राज नगर निवासी आकाश उर्फ कोकी को गिरफ्तार किया। मामले के दो मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पटियाला चौक चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। दो फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed