फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Thousands of farmers reached the demonstration organized at Narnaund police station in Hisar

सांसद रामचंद्र जांगड़ा प्रकरण: हिसार के नारनौंद थाने में जुटे हजारों किसान

Sat, 06 Nov 2021 04:13 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार) 
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार)  Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 04:13 PM IST
सार

किसानों ने नारनौंद थाने में प्रदर्शन तेज कर दिया है। हजारों की संख्या में यहां प्रदेशभर से किसान पहुंच गए हैं। किसानों ने मांग की है कि उनके ऊपर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। इसके अलावा मारपीट करने वाले सांसद रामचंद्र जांगड़ा के पीए और गनमैन के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। किसानों ने कहा कि वे शांति से प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Thousands of farmers reached the demonstration organized at Narnaund police station in Hisar
नारनौंद थाने में मौके पर मौजूद किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सांसद रामचंद्र जांगड़ा प्रकरण में हिसार के नारनौंद थाने में किसानों की पंचायत चल रही है। किसानों ने दो घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पंचायत में प्रदेशभर से भारी संख्या में किसान पहुंचे हैं। प्रशासन की तरफ से मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से एक एसपी, चार डीएसपी, 10 इंस्पेक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक कंपनी सीआरपीएफ की तैनात की गई है। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की गाड़ी के शीशे व उन पर हमला करने को लेकर पुलिस ने तीन नामजद सहित 60 अन्य किसानों पर मामला दर्ज किया था। वहीं, एक किसान गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: पति की मौत के बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला की धारदार हथियारों से हत्या
विज्ञापन


घायल किसान निजी अस्पताल में भर्ती
घायल किसान हिसार के निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। इसको लेकर किसानों ने शुक्रवार को थाने में पड़ाव डालकर एलान कर दिया था कि वे शनिवार को थाने में इकट्ठा होकर बड़े संघर्ष की घोषणा करेंगे। किसानों ने प्रशासन के समक्ष 2 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए दो मांगें रखी हैं कि किसानों पर दर्ज हुए मामले वापस लिए जाएं और रामचंद्र जांगड़ा के गनमैन व पीए के खिलाफ मामला दर्ज करें। दोपहर को करीब एक बजे सतरोल खाप व बारह खाप के लोग रणनीति बनाने के लिए कस्बे की जाट धर्मशाला में आंदोलन की आगे की रणनीति बनाने के लिए बैठक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश टिकैत के आने की संभावना
किसानों के प्रदर्शन में किसान नेता राकेश टिकैत के आने की भी संभावना है। किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि पुलिस प्रशासन का किसानों के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं रहा। प्रशासन मामले को घुमाने का प्रयास कर रहा है। हमारी सुनवाई नहीं गई और एकतरफा कार्रवाई करके किसानों पर मामला दर्ज कर दिया। प्रशासन ने लाठीचार्ज नहीं किया, लेकिन रामचंद्र जांगड़ा के प्राइवेट पीए ने किसान को बट मारकर घायल कर दिया था। हम जांगड़ा समाज का सम्मान करते हैं। बीजेपी का विरोध किया है, यह आंदोलन 36 बिरादरी में पूरे देश का आंदोलन है।

ये भी पढ़ें-झज्जर: ओमप्रकाश धनखड़ बोले-सीमा पार का नहीं, अपनों का बनाया हुआ सामान खरीदें

लड़ाने का काम कर रही सरकार
किसान नेता आजाद ने कहा कि सरकार लड़ाने का काम कर रही है। किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करके किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसान शांति व अनुशासन में रहकर आगे का फैसला लेंगे, यह क्रांतिकारियों की धरती है। अभी तक का आंदोलन एक ट्रेलर है, आगे पूरी फिल्म बाकी है। आज किसान जो भी फैसला लेंगे, पूरी मजबूती के साथ आंदोलन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed