{"_id":"61857f37df61a64d0a39dcdb","slug":"buy-goods-made-by-yourself-not-from-across-the-border-dhankhar-jhjhar-news-rtk6290207185","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: ओमप्रकाश धनखड़ बोले-सीमा पार का नहीं, अपनों का बनाया हुआ सामान खरीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: ओमप्रकाश धनखड़ बोले-सीमा पार का नहीं, अपनों का बनाया हुआ सामान खरीदें
Sat, 06 Nov 2021 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:30 AM IST
सार
झज्जर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर के सपने को पूरा करें। इस पहल में हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इससे उन ताकतों को बल नहीं मिलेगा, जो भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया को सम्मानित करते ओपी धनखड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए अपनों का बनाया हुआ सामान खरीदना होगा। सीमा पार वालों का बनाया हुआ सामान नहीं। सीमा पार की कुछ ताकतें हमारा पैसा हमारे खिलाफ ही प्रयोग करती हैं। इसलिए सीमा पार वालों के सामान की खरीद और उपयोग से बचें। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में कही। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया है। देशवासियों ने प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत की पहल का भरपूर समर्थन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह त्योहार का सीजन है। त्योहार हमें धार्मिक और आर्थिक रूप से मजबूत करते हैं। पावन पर्व पर सभी यह संकल्प लें कि अपने कारीगरों, दुकानदारों आदि का बनाया हुआ ही सामान खरीदेंगे, उपयोग करेंगे और जहां अभी भी अंधेरा है वहां तक दीयों की रोशनी लेकर जाएंगे। तभी आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना साकार होगा। अपने कारीगर, दुकानदार, किसान और जरूरतमंद आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और सीमा पार वाले कमजोर।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश: संदिग्ध की तलाशी से पहले उसे उसके अधिकारों की विस्तार से जानकारी देना अनिवार्य
विज्ञापन
धनखड़ ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में केवल भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा को ग्रामीण क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों और विशेषकर किसानों के मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन अब किसानों का आंदोलन नहीं रहा, कुछ राजनीतिक लोगों की स्वार्थ सिद्धि का आंदोलन हो गया है। यहीं कारण है कि ऐलनाबाद में कांग्रेस की जमानत जब्त हुई और बयानवीर की जीत का अंतर घट गया।
ये भी पढ़ें-जहरीली हुई हवा: दिवाली के दूसरे दिन भी अबोहवा खराब, देश के सर्वाधिक प्रदूषित 20 शहरों में 11 हरियाणा के
इनेलो के बयानवीर ने क्या बोलकर इस्तीफा दिया था, अब वो क्या कहकर विधानसभा में बैठेंगे। वचनवीर के वचन का क्या होगा। यह देखने वाली बात होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने झज्जर में कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाया और समस्त प्रदेशवासियों को भगवान विश्कर्मा दिवस, गोवर्धन व छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। ओलंपियन मेडल विजेता पहलवान बजरंग पूनिया का भी स्वागत किया। आनंद सागर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पंहुचे और दीपापली का पर्व मनाया।