{"_id":"be4de1ebb11fc14cbf51ec863bb4c657","slug":"thief-stole-the-car-with-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर शव सहित ही गाड़ी चुराकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर शव सहित ही गाड़ी चुराकर फरार
सोनीपत/ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत में जीटी रोड बहालगढ़ से चोर एक गाड़ी को शव सहित ही चुरा ले गए।
कुछ दूरी पर जाने के बाद जब उन्होंने गाड़ी में शव पड़ा देखा तो गाड़ी को खेतों में सड़क किनारे ही छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार सुबह शव सहित गाड़ी बरामद कर परिजनों के हवाले की दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैे। मूलरूप से फतेहपुर, बिहार फिलहाल पंचकूला निवासी मोहम्मद अब्दुल ने सोमवार देर रात पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी मां खरमो नसीमा का सोमवार को देहांत हो गया था।
उनका परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए दो गाड़ियां लेकर बिहार जा रहा था कि उनकी एक गाड़ी में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण गाड़ी चालक बहालगढ़ के पास उसे ठीक करने लगा। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य भी उस गाड़ी के पास खड़े हो गए। जिस गाड़ी में उनकी मां का शव रखा था उसका एसी चला रखा था, जिसके कारण उसका इंजन स्टार्ट ही छोड़ रखा था।
विज्ञापन
इस दौरान कोई अज्ञात चोर आया तथा उनकी गाड़ी को लेकर भागने लगा । इस पर उन्होंने शोर मचाया किंतु चोर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी सहित भाग गया।
उन्होंने राई थाना में जाकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन करते हुए मंगलवार सुबह गाड़ी को गांव लिवान के पास से शव सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।