{"_id":"27d3ca1550e56f88db023729ba2c0667","slug":"the-kids-themselves-read","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां खुद ही पढ़ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां खुद ही पढ़ रहे बच्चे
निजामपुर (नारनौल)/ब्यूरो।
Updated Fri, 13 Sep 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी जाट में कक्षा 11 के 56 छात्र बिना शिक्षक के पढ़ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल को अपग्रेड तो किया लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की।
ग्रामीण पंचायत कई बार शिक्षा विभाग को लिखित प्रस्ताव भेज चुकी हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। छात्रों और अभिभावकों ने चेतावनी दी कि जल्द शिक्षकों की नियुक्ति न की गई तो स्कूल में तालाबंदी की जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में बच्चों से काम करवाने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ग्राम सरपंच मूलचंद और स्कूल के मुख्याध्यापक रामकिशन ने बताया कि गांवड़ी जाट स्कूल को सरकार ने पिछले दिनों बारहवीं तक अपग्रेड कर शिक्षा विभाग को दाखिले करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के आदेश पर स्कूल में अप्रैल में कक्षा 11वीं में 56 छात्रों को दाखिला दिया गया था लेकिन पांच माह बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई। ऐसे में विद्यार्थी रोजाना बिना पढ़े ही घर लौट जाते हैं।
सरपंच ने बताया कि स्कूल के मुख्य शिक्षक से भी लिखित शिकायत भिजवाई जा चुकी है लेकिन शिक्षा विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है।
नांगल चौधरी के खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांवड़ी जाट में प्राध्यापकों की नियुक्ति न होने की उन्हें जानकारी है।
ग्राम सरपंच व मुख्य शिक्षक ने भी उन्हें लिखित प्रस्ताव भेजे हैं लेकिन प्राध्यापकों की स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में स्कूल में कार्यरत अनुभवी शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा स्थायी तौर पर भी प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।