फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   tension retained in rohtak, crpf posted

रोहतक में तनाव बरकरार, सीआरपीएफ तैनात

Mon, 13 May 2013 03:15 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Mon, 13 May 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
tension retained in rohtak, crpf posted

रोहतक में आश्रम को लेकर आर्यसमाजियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई हिंसक भिड़ंत के बाद इलाके में अब भी तनाव बरकरार है।

विज्ञापन


हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने करौंथा में सीआरपीएफ की पांच कंपनियों को तैनात किया है। इलाके में धारा 144 लागू की गई।

गौरतलब है कि रविवार को सतलोक आश्रम पर कब्जे का प्रयास कर रहे आर्यसमाजियों की पुलिस से हुई हिंसक भिड़ंत में तक तीन लोगों की मौत हो गई।

हिंसा में 61 पुलिसकर्मियों सहित सौ से अधिक लोग घायल भी हो गए।

रोहतक में आर्यसमाजियों पर फायरिंग, तीन मरे
विज्ञापन


क्यों हुई भिड़ंत


रविवार को पुलिस और आर्यसमाजियों में भिड़ंत तब हुई, जब भारी संख्या में आर्य समाजी गांव करौंथा में सुबह करीब सात बजे सतलोक आश्रम की तरफ बढे़ तो आश्रम के आगे तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने वहां खड़ी हरियाणा रोडवेज की एक बस को आग लगा दी। इसे लेकर आर्य समाजियों और पुलिस में तनातनी हो गई और देखते ही देखते भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।


आश्रम की ओर बढ़ते आर्य समाजी वहां पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और रबड़ की गोलियां चलाई। इससे भीड़ चारों तरफ फैल गई और पुलिसकर्मियों को ही अपने घेरे में ले लिया।

उपद्रवियों से घिरे पुलिसकर्मियों ने स्थिति से निपटने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन इस जवाब भी भीड़ में शामिल लोगों ने फायरिंग करके दिया।

इस बीच सतलोक आश्रम से भी फायरिंग किए जाने का मामला सामने आते ही भीड़ और उग्र हो गई। फायरिंग के दौरान शाहपुर (पानीपत) निवासी आर्य समाजी संदीप व करौंथा निवासी प्रमिला को गोली लगने से मौत हो गई जबकि फायरिंग व पथराव में करीब सौ से अधिक से पुलिसकर्मी और आर्यसमाजी घायल हो गए।

गुस्साई भीड़ ने रोडवेज की तीन बसों, एक एंबुलेंस, एक टाटा सूमो, तीन ट्रैक्टरों के अलावा इलाके में अंग्रेजी शराब के एक ठेके को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed