फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Tension between BJP and Congress workers over Punjab CM statement in front of Congress Bhawan in Jind and Sirsa

हंगामा: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर भड़के भाजपाई, कांग्रेस भवन के सामने हंगामा, कांग्रेसी भी डटे

Sat, 18 Sep 2021 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Sep 2021 11:50 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर बयान दिया था कि किसान हरियाणा और दिल्ली में आंदोलन करें। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कांग्रेस भवन पर प्रदर्शन का एलान किया गया था।

विज्ञापन
Tension between BJP and Congress workers over Punjab CM statement in front of Congress Bhawan in Jind and Sirsa
जींद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद में शनिवार को कांग्रेस भवन के सामने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। कैप्टन अमरिंदर द्वारा किसानों को हरियाणा में आंदोलन करने के दिए गए बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी व कैप्टन का पुतला फूंकने कांग्रेस कार्यालय पर गए थे। वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी पुष्पा खत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस भवन से दूर पुतला जलाने के लिए मनाने का प्रयास किया। इसके बावजूद स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही और लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच तनाव जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस की रार: चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में पंजाब के सभी विधायकों की बैठक आज, दिल्ली से आएंगे दो पर्यवेक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर बयान दिया था कि किसान हरियाणा और दिल्ली में आंदोलन करें। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कांग्रेस भवन पर प्रदर्शन का एलान किया गया था। वहीं सूचना मिलने पर सफीदों से कांग्रेसी विधायक सुभाष गांगुली के नेतृत्व में काफी कांग्रेसी कार्यकर्ता भी जिला कांग्रेस भवन के बाहर जमा हो गए। सुबह 10 बजे ही दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता यहां पर पहुंच गए और अलग-अलग धरना शुरू कर दिया। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी शुरू की, कांग्रेसी कार्यकर्ता भी कांग्रेसी भवन के सामने से नारेबाजी करते हुए मिनी बाईपास पर भाजपा द्वारा दिए जा रहे धरने के पास आ गए। मौके को देखते हुए पुलिस ने दोनों के बीच में एक दीवार बना दी। इसके बाद करीब 1 घंटे तक दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी होती रही।

सिरसा में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
सिरसा में भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन का घेराव कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता भी मौके पर आ गए। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने आमने-सामने होकर एक-दूसरे के खिलाफ खूब नारेबाजी की। स्थिति तनावपूर्ण होती देख भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बेगू रोड पर भारी भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इस दौरान जहां एक ओर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस भवन के सामने डेरा डाल दिया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भवन में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed