फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ten year old Diesel and 15 year Old petrol vehicles will be Confiscated in Jind

सख्तीः अब नहीं चलेंगे 10 वर्ष पुराने डीजल व 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहन, सड़क पर आते ही पुलिस करेगी जब्त

Fri, 01 Oct 2021 09:38 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Oct 2021 09:38 PM IST
सार

दस वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल के वाहन अब नहीं चल सकेंगे। ऐसे वाहन अब वह सड़क पर नहीं, पुलिस के कब्जे में होंगे। फिलहाल जिले में कुल 52139 वाहन हैं। इनमें से 263 वाहनों की वैधता समाप्त हो चुकी है। वहीं पिछले एक साल में करीब तीन हजार व्यवसायिक वाहन जिले से हस्तांतरित हो चुके हैं।

विज्ञापन
Ten year old Diesel and 15 year Old petrol vehicles will be Confiscated in Jind
15 years old vehicles scrap - फोटो : Social

विस्तार

हरियाणा के जींद में 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल के वाहन अब नहीं चल सकेंगे। ऐसे वाहन अब वह सड़क पर नहीं, पुलिस के कब्जे में होंगे। इसके लिए जिला पुलिस ने कड़ा फैसला लिया है। पुलिस का यह अभियान लगभग 15 दिन बाद शुरू होगा और सड़क पर मिलने वाले पुराने वाहन को सीधा जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन


फिलहाल जिले में कुल 52139 वाहन हैं। इनमें से 263 वाहनों की वैधता समाप्त हो चुकी है। वहीं पिछले एक साल में करीब तीन हजार व्यवसायिक वाहन जिले से हस्तांतरित हो चुके हैं। एएसपी नीतिश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) जींद जिले के एनसीआर में शामिल होने के कारण व जिले में बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए पुलिस ने अब पुराने वाहनों पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके चलते उन्होंने जिले की सड़कों पर चलने वाले पुराने वाहनों के दस्तावेजों की जांच का काम शुरू कर इन वाहनों को सड़कों पर आने से रोकने की योजना बनाई है। एएसपी ने बताया कि जिले में जितने भी पुराने वाहन हैं उनको या तो एनसीआर से बाहर बेच दें या फिर उनको कबाड़ी में दें या फिर घर में ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इनमें से कोई भी वाहन सड़क पर चलता पाया गया तो वह पुलिस की जब्त में होगा। उन्होंने कहा कि एनजीटी 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहनों को एनसीआर से बाहर उन राज्यों और जिलों में भेजने के भी पूर्व में आदेश दे चुका है। जहां गाड़ियों की संख्या का घनत्व बेहद कम और प्रदूषण भी कम है। 

पिछले एक वर्ष में तीन हजार पुराने वाहनों की आरसी हो चुकी है स्थानांतरित
डीटीओ प्रतीक हुड्डा ने बताया कि 10 वर्ष पुराने डीजल व 15 वर्ष पुराने पेट्रोल के वाहनों पर रोक लगने के अंदेशे के चलते जिले से पिछले एक वर्ष में तीन हजार से वाहन जो इस शर्त के दायरे में आते हैं। उनको वाहन मालिकों ने दूसरे जिलों में बेचा है या फिर नाम बदली करवाया है। 


लोगों पर पड़ेगा असर
जिले में दिल्ली व गुरुग्राम से लाए हुए काफी ऐसे वाहन हैं, जो वहां एनसीआर के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे। यह वाहन जिले में चल रहे हैं। ऐसे में अब यहां भी पुलिस की सख्ती होने पर इन लोगों पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed