फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Teenager's suicide due to Flirting

छेड़खानी से तंग किशोरी ने की खुदकुशी

Thu, 05 Dec 2013 01:04 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Dec 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
Teenager's suicide due to Flirting
एक किशोरी ने छेड़खानी से तंग आकर मंगलवार रात को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


एक युवक किशोरी को कई दिन से स्कूल आते-जाते समय छेड़ रहा था। पुलिस ने आरोपी गांव अकबर पुर बारौटा निवासी रमेश के साथ-साथ किशोरी के चरित्र पर सवाल उठाकर उसे ताना मारने वाली महिला सुमन और बिमला पर भी केस दर्ज किया है।


मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि  उनकी बेटी बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी।

पिछले एक सप्ताह से गांव अकबरपुर बारौटा निवासी रमेश उनकी बेटी को स्कूल में आते-जाते समय छेड़ता था।

इसके बारे में उन्होंने भी आरोपी युवक को चेताया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

आरोप है कि जब यह बात पड़ोस में फैली तो महिला सुमन और बिमला ने उल्टा किशोरी के ही चरित्र पर सवाल उठाकर उसे ताना मारना शुरू कर दिया।

इससे किशोरी परेशान रहने लगी। इसी परेशानी में उसने मंगलवार रात घर में ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गांव अकबरपुर बारौटा निवासी रमेश, सुमन और बिमला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed