{"_id":"6efbe2de5b64674a171c0b4dbf611322","slug":"students-stop-jind-asandh-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने जींद-असंध ट्रैफिक रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने जींद-असंध ट्रैफिक रोका
जींद/ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस समस्या से परेशान चल रहे हरियाणा के जिला जींद के पेगां गांव के छात्रों ने बुधवार को एक बार फिर जींद-असंध मार्ग को पौने घंटे तक जाम कर दिया।
इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सड़क के बीचोबीच बैठे छात्रों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते जींद के लघु सचिवालय में उपायुक्त से मिलने के लिए कहा।
पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद गुस्साएं छात्रों ने जाम खोल दिया और जींद के बस अड्डे पर सैकड़ों की तादाद में जमा हो गए।
छात्रों ने बस स्टैंड से लेकर लघु सचिवालय तक अपनी मांगों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मातूराम को सौंपा।
तहसीलदार ने छात्रों की मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद छात्र वापिस अपने शिक्षण संस्थानों की ओर लौट गए।
छात्र अमित, संदीप, कुलदीप, राममेहर आदि का कहना था कि जींद-असंध मार्ग पर रोजाना सैकड़ों छात्र शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं।
सुबह के समय इस रूट पर बसों की किल्लत के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बस समस्या को लेकर छात्र कई बार जिले के अधिकारियों को अवगत करा चुके है, लेकिन उनकी समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।