फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Students stood in opposition to the promotion policy

प्रमोशन पॉलिसी के विरोध में उतरे छात्र

Tue, 24 Sep 2013 07:52 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
झज्जर/ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
Students stood in opposition to the promotion policy
हरियाणा के जिला झज्जर में तकनीकी बोर्ड की प्रमोशन पॉलिसी से खफा विद्यार्थी मंगलवार को कालेज परिसर में एकत्रित होकर कॉलेज प्रशासन से बातचीत की।
विज्ञापन


हालांकि, प्राचार्य और अन्य प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया। इसके अलावा उनकी मांगों से विभाग को अवगत करवाने की बात कही है।

उधर, नाराज छात्रों ने लघु सचिवालय परिसर तक पैदल मार्च किया। इसके बाद अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

प्रमोशन पॉलिसी के तहत पहले सेमेस्टर में रिअपीयर विद्यार्थी पांचवें या छठे सेमेस्टर में प्रवेश नहीं ले सकता। इससे विद्यार्थियों में रोष है।

इससे पूर्व भी विद्यार्थी इस पॉलिसी के विरोध में झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग जाम कर चृुके हैं। विद्यार्थी लक्ष्मी, नवीन गौतम आदि ने बताया कि इस पॉलिसी से सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में लटक जाएगा।

उधर, कॉलेज के प्राचार्य ललित वर्मा का कहना है कि विद्यार्थियों की शिकायत से विभाग को सूचित कर दिया गया है। इस पर विचार करना विभाग पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed