{"_id":"d540c8d24eb15d4977b143763a70d48e","slug":"students-regardless-of-cold-rehearsal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की परवाह किए बिना विद्यार्थियों ने की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की परवाह किए बिना विद्यार्थियों ने की रिहर्सल
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा
Updated Tue, 21 Jan 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी में विद्यार्थियों ने ठंड की परवाह किए बिना मार्च पास्ट और पीटी शो का अभ्यास किया। एसडीएम एचसी भाटिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सोमवार सुबह से दोपहर तक स्कूली विद्यार्थी अभ्यास करते रहे।
गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्कूलों के एक हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मार्च पास्ट, सामूहिक पीटी शो, डंबल, जिम्नास्टिक, लेजियम में शिरकत करेंगे।
गणतंत्र दिवस पर मुख्य संसदीय सचिव राम किशन फौजी ध्वजारोहण करेंगे। मार्च पास्ट के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धूलगढ़, पिहोवा, भट्टमाजरा, बाखली, गुमथला गढू की स्काउट टुकड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्स टुकड़ी, डीएवी पब्लिक स्कूल की टुकड़ी व बीएसएन स्कूल के बैंड टीम में शामिल विद्यार्थियों ने अभ्यास किया।
विज्ञापन
इसके अलावा सामूहिक पीटी शो के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा, गुमथला गढू, एसडी शिक्षा निकेतन, बाबा श्रवण नाथ, बीएसएन स्कूल, पंडित अन्नत राम ममोरियल स्कूल गलडेवा, गुरु नानक अकादमी व शिव शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों ने रिहर्सल की।
उन्होंने बताया कि स्कूली विद्यार्थी 24 जनवरी को अनाज मंडी के प्रांगण में अभ्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों के इंचार्ज विद्यार्थियों को जमकर अभ्यास करवाएं ताकि 26 जनवरी को आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जा सके।
किस-किस विभाग की झांकियां शामिल होंगी
गणतंत्र दिवस पर वन विभाग, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास, परियोजना अधिकारी, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, जनस्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की तरफ से झांकियां निकाली जाएंगी।