फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Students gave Atul Maheshwari scholarship exam in different districts of Haryana

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, बोले- छात्रवृत्ति से बनाएंगे बेहतर भविष्य

Sun, 20 Nov 2022 07:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 07:53 PM IST
सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन हरियाणा के विभिन्न जिलों में किया गया। हिसार में 68.62 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं करनाल में 309, रोहतक में 234 व रेवाड़ी में 130 ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
Students gave Atul Maheshwari scholarship exam in different districts of Haryana
हिसार में अमर उजाला की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 के दूसरे चरण के तहत रविवार को परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर हिसार में अर्बन एस्टेट टू स्थित न्यू यशोदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया और स्कूल निदेशक जगमेंद्र सिंह की निगरानी में यह परीक्षा हुई। इस दौरान हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व महेंद्रगढ़ जिले के परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह नजर आया और कुल 564 में से 387 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


करनाल में 309 ने दी परीक्षा 
करनाल में रेलवे रोड स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केंद्र बनाया गया था, जहां कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 403 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा देने की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 309 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने इस पल को अपने मोबाइल फोन में सेल्फी लेकर यादगार बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में हिस्सा लेते छात्र। अमर उजाला

विद्यार्थियों ने कहा कि उनकी परीक्षा काफी अच्छी हुई है। अमर उजाला की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति से वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। परीक्षा के बेहतर आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, स्कूल प्रिंसिपल मोहिंद्र नरवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति सीनियर स्कूल रेलवे रोड़ में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल महेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में हिस्सा लेते छात्र। अमर उजाला

रोहतक के स्वामी नितानंद पब्लिक स्कूल में 234 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
रोहतक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 के दूसरे चरण की परीक्षा स्वामी नितानंद पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित की गई। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 234 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 9 बजे से ही परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे और 10 बजे से पहले ही केंद्र के बाहर भीड़ लग गई। इन्हें साढ़े 10 बजे रोल नंबर व पहचान पत्र जांचने के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया।

रोहतक में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में पहुंचे परीक्षार्थी। अमर उजाला

परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली गई। रोहतक के अलावा जिला पानीपत, चरखीदादरी, बहादुरगढ़, भिवानी, झज्जर, मुरथल, जींद, सोनीपत, खरखौदा, जुलाना, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, नरवाना, रेवाड़ी और अंबाला के 234 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर साढ़े 30 बजे तक हुई। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 346 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें से 112 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

रेवाड़ी में 130 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 90 अनुपस्थित रहे
रेवाड़ी शहर के सैनी पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 के दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिला रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम के 130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में परीक्षार्थियों की संख्या 220 थी, लेकिन किन्हीं कारणवश 90 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने सेल्फी लेकर इस पल को संजोने की भी कोशिश की।


रेवाड़ी में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद

परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि इस सराहनीय पहल से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ लिखकर भविष्य संवारने में मदद मिलेगी। सैनी सभा के प्रधान नवीन सैनी व पूर्व प्रधान चेतराम ने कहा कि छात्रवृत्ति के माध्यम से बच्चों के आगे की पढ़ाई की राह आसान हो जाती है। सभी प्रतिभागियों को सफल होने की शुभकामनाएं देते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की यह बहुत अच्छी पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed