{"_id":"18fe88f8fe55103df406a6135de778d3","slug":"students-created-furore-at-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कॉलेज में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कॉलेज में काटा हंगामा
रेवाड़ी/ब्यूरो।
Updated Sat, 28 Sep 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में केएलपी कॉलेज के छात्रों ने लेक्चरार पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज के गेट पर जमकर हंगामा काटा। कोई अप्रिय घटना न हो इसे ध्यान में रखते हुए कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। तहसीलदार नौरंग राय के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल, प्राचार्य और लेक्चरार को बैठाकर मामला निपटाने का आदेश दिया तब जाकर छात्र शांत हुए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मास कम्यूनिकेशन के छात्र रविकांत को एनएसएस इंचार्ज लेक्चरार सुनील यादव ने किसी बात पर पीट दिया था। छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज के प्राचार्य से की। प्राचार्य के कोई कार्रवाई न करने पर शनिवार को छात्र कॉलेज परिसर में इकट्ठा हुए और लेक्चरार से माफी मांगने की करने लगे।
छात्रों को समझाने आए प्राचार्य को छात्रों ने यह कह कर वापस भेज दिया कि शिकायत दिए कई दिन हो गए हैं और कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना मिलने पर प्रशासन ने मामले का निपटारा करने के लिए तहसीलदार नौरंगराय को कॉलेज में भेज दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार के समझाने पर छात्र इस बात पर राजी हो गए कि सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य, छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की आरोपी लेक्चरार के सामने वार्ता करा कर मामले को निपटाया जाएगा। प्रदर्शन में एबीवीपी के प्रधान आनंद यादव, कुलदीप यादव, नरेंद्र यादव, देवराज, हितेश, नवनीत, रविंद्र समेत सैकड़ों छात्र शामिल थे।