{"_id":"2aef6d093b4d68d8ee24a489ab74da4d","slug":"students-beat-conductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस न रोकी तो छात्रों ने चालक को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस न रोकी तो छात्रों ने चालक को पीटा
रोहतक/ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर थाना के अंतर्गत हिसार बाईपास पर बस न रोकने से नाराज छात्रों ने हरियाणा रोडवेज के बस चालक की जमकर पिटाई की और बस का अगला शीशा तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर छात्र फरार हो चुके थे। पुलिस ने रोडवेज चालक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार हिसार बाईपास पर बड़ी संख्या में छात्र बस के इंतजार में खडे़ थे। शाम करीब पांच बजे रोहतक से हिसार जा रही बस नंबर एचआर-46सी-9252 को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। इस पर छात्रों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया।
जैसे ही चालक ने बस रोकी तो कुछ छात्रों ने चालक धर्मबीर पर रॉड से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने के लिए परिचालक आया तो छात्रों ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
बाद में छात्र चालक को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने बस चालक के बयान पर आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।