फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Student's murder with knife

छात्र को चाकू से गोदा

Sun, 02 Feb 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
अमर उजाला गुड़गांव Updated Sun, 02 Feb 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Student's murder with knife

अपनी चाची की पिटाई कर रहे युवक को रोकना एक छात्र को महंगा पड़ गया। आरोपी ने बीचबचाव करने आए छात्र को चाकू से गोद डाला। घायल अवस्था में उसे मेडिसिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार की रात लगभग नौ बजे सदर बाजार में घटित हुई।

विज्ञापन


मदनपुरी के गली नंबर छह में रहने वाले पवन कुमार की सदर बाजार में शिव इमेक्स के नाम पर गारमेंट की दुकान है। यहां उससे मिलने उसका बेटा निखिल (17) आया था। वह ग्यारहवीं का छात्र है। उसने देखा कि दुकान के सामने पटरी पर सामान बेचने वाला युवक मोहित बजाज अपनी चाची के साथ मारपीट कर रहा है। वह बीचबचाव करने चला गया। इससे झल्लाकर मोहित ने अपने पास रखे चाकू से निखिल पर तीन वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के दुकानदारों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। वहीं घायल निखिल को मेडिसिटी पहुंचाया। सिटी थाना पुलिस ने मृतक के पिता पवन के बयान पर मोहित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।  
विज्ञापन


चार दिन पहले खरीदा था चाकू

छानबीन में पता चला है कि मोहित बजाज का नई बस्ती में रहने वाले किसी युवक से विवाद था। उस पर हमला करने के लिए उसने चार दिन पहले सदर बाजार की मस्जिद के बगल से चाकू खरीदा था। चाची को यह पता चल गया था। वह इसी बात का विरोध कर रही थी। वहीं मोहित चाची से लड़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed