{"_id":"677b88cb2e122f8665c5177701a366be","slug":"student-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2013 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-71 पर गंगायचा जाट कट के पास मंगलवार सुबह स्कूल बस और कैंटर की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई और उसके नीचे छात्र दब गया। दुर्घटना में कैंटर चालक के दोनों पैर टूट गए हैं।
हादसे के बाद प्रशासन ने स्कूल की छुट्टी करके अनहोनी घटना को रोकने के लिए स्कूल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक छात्र के मामा मनोज के बयान पर बस चालक राकेश और कैंटर चालक राजू शर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
समाचार के अनुसार आशिया की पांचौर निवासी रविन्द्र का बेटा खनिष्क अपने मामा के घर बीकानेर गांव में आया हुआ था। मंगलवार सुबह 7.30 बजे वह स्कूल बस से स्कूल जा रहा था। एनएच-71 पर स्कूल बस चालक जब बस को सड़क पर चढ़ा रहा था तभी झज्जर की ओर से आ रहे कैंटर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बस पलट गई और उसके नीचे दबने पर पांच साल के खनिष्क की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बस को सीधा करके छात्रों को निकाला। वहीं बस में सवार अन्य दो छात्र लिसाना गांव निवासी नेहा और अनु के खराेंच भी नहीं आई। वहीं हादसे से कैंटर चालक राजू के दोनों पैर टूट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि बस चालक की गलती से दुर्घटना हुई है।
सदर थाना पुलिस ने बस चालक और कैंटर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।