फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   speed post can't reach on destination in one year

एक साल में 70 किलोमीटर भी नहीं चल पाई डाक

Fri, 11 Oct 2013 09:19 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
speed post can't reach on destination in one year
जींद से हिसार की दूरी सिर्फ 70 किलोमीटर है। रोडवेज की लोकल बस भी दो घंटे में हिसार आराम से पहुंच जाती है, लेकिन डाक विभाग इस दूरी को एक साल में भी पूरा नहीं कर पाया।
विज्ञापन


डाक विभाग की इसी लेटलतीफी के कारण द्वारा एक साल पहले तत्कालीन डीसी द्वारा भेजी गई डाक उनके कमिश्नर बनने के बाद भी उनके कार्यालय तक नहीं पहुंची। एक साल बाद मामला खुला तो एसडीएम आफिस नरवाना के लिपिक की शिकायत पर अज्ञात डाककर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन



मामला एक साल पहले का है। इसका खुलासा तब हुआ जब जींद के तत्कालीन डीसी युद्धबीर सिंह ख्यालियां हिसार के कमिश्नर बनकर गए। जब उन्होंने डाक को लेकर अपने कार्यालय के अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि डाक तो उनके पास आई ही नहीं। फिर उन्होंने इस बारे में जींद के डीसी से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सर, डाक तो आपके समय में आपने ही हिसार भेजी थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। जींद डीसी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी कहते हैं कि उनके पास रसीद मौजूद है। जिसके आधार पर पैकेट का स्पीड पोस्ट करवाया गया था।


डीसी कार्यालय के अधीक्षक श्रीनिवास ने शहर थाना पुलिस को भेजे पत्र में बताया कि नरवाना एसडीएम कार्यालय के लिपिक कंवर सैन ने 30 अक्तूबर 2012 को मुख्य डाक घर से जरूरी पैकेट हिसार कमिश्नर को स्पीड पोस्ट किया था। लेकिन वह पैकेट कमिश्नर हिसार को आज तक नहीं मिला। इससे डाक विभाग की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात डाक कर्मी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed