{"_id":"67ddba897125c2709a011dc8","slug":"youth-were-exploited-during-congress-rule-mayor-sonipat-news-c-197-1-snp1008-134054-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस राज में युवाओं का शोषण हुआ : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस राज में युवाओं का शोषण हुआ : मेयर
विज्ञापन
फोटो 41- सोनीपत के रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों के साथ बातचीत
सोनीपत। मेयर एवं भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर बेरोजगारों के शोषण का आरोप लगाती है, जबकि बेरोजगारों का शोषण तो कांग्रेस की सरकार में हुआ था। विधानसभा में इंस्पेक्टर भर्ती का मुद्दा भी उठा।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज में विधायकों, मंत्रियों के रिश्तेदार इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती किए जाते थे। युवाओं को पैसों के आधार पर नौकरियां दी जाती थीं। वर्तमान सरकार बेरोजगारों को बिना खर्ची, बिना पर्ची के रोजगार मुहैया करवा रही है।
मेयर शुक्रवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज व जिला प्रभारी सतीश नांदल के साथ रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से पेश किए गए बजट से सोनीपत के विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, व्यापारी व कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। महिलाओं को 2100 रुपये देने के वादे को पूरा करने के लिए बजट में 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। हर जिले में मॉडल संस्कृति महाविद्यालय बनेगा। छात्राओं की सुरक्षा के लिए विद्यालयों व महाविद्यालयों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। महिला सरपंचों की समस्याओं को लेकर महिला चौपाल बनाने का निर्णय लिया गया है।